Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रुपए मांगे, नहीं दिए तो दुकानदार सहित परिवार पर लाठी व लात-घूसों से हमला, 8 घायल, पांच पर केस दर्ज | Narwar News

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कठेंगरा में एक दुकान व उसकी परिवार की 5 लोगोंे ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना में 8 लोग घायल हो गए। विवाद शराब के लिए रुपए न दिए जाने को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसान 4 अगस्त को शाम के समय मनीष पुत्र सुरेश जाटव निवासी कठेंगरा की किराने की दुकान पर ओमी कुशवाह, राजेश, हमीर, महेश, मल्ले कुशवाह आए और शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब मनीष ने शराब के लिए रुपए देेने से इंकार कर दिया तो वह विवाद करने लगे और गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। जब मनीष ने गाली देने से रोका तो उसकी दुकान में घुसकर लाठी व लात-घूसों से मारपीट कर दी। मनीष को पिटता देख परिवारजन उसे बचाने आए तो आरोेपितों ने उनकी भी मारपीट कर दी। घटना मेें सुरेश जाटव, राजकुमारी, रामेश्वर, रामनिवास, इंदरसिंह, रविंद्र, आरती व देवसिंह जाटव घायल हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में फरियादी मनीष की शिकायत पर पांचों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!