Press "Enter" to skip to content

सफलता : ट्रकों के 8 टायर चोरी कर बेचने जा रहे ट्रक चालक एवं हेल्पर को दबोचा | Kolaras News

*शिवपुरी पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय टायर चोरों को दबोचा*

कोलारस। प्रभारी कोलारस निरीक्षक सतीश चौहान को  मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक एमपी 06 जीए 0612 में दो चोर  आंध्र प्रदेश  चोरी कर चोरी का सामान बेचने की फिराक में ग्वालियर तरफ जा रहे हैं। थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर चैकिंग पाइंट लगवाया, वाहन चेकिंग के दौरान उक्त नंबर का ट्रक आते देखा जिसे रोककर चेक करने पर उसमें से चोरी के आठ टायर एवं ए एक रिम मिली, जब चालक से पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम राजकुमार धाकड़ पुत्र बनवारीलाल धाकड़ निवासी महेशपुर थाना गोपालपुर और उसके सहयोगी धर्मेन्द्र पुत्र भागीरथ जाटव निवासी ग्राम बमरा थाना पोहरी का होना बताया दोनों लोगों से उक्त बरामद टायर एवं रिम के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने उक्त सामान आंध्र प्रदेश से चोरी कर ग्वालियर में बेचने हेतु ले जाने की योजना बनाई थी, दोनों आरोपियों के कब्जे से मौके से 8 टायर 1 रिम गिनती 150000 रू एवं ट्रक बरामद कर धारा 41(1)(10) जा. फौ. एवं 379 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलारस सतीश सिंह चौहान, एसआई शिखा तिवारी, एएसआई जितेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक बृजेश दुवे, आरक्षक नरेश दुवे, ध्रु़व, दिलीप, पुरजोद एवं दीनू की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!