इंदौर,। उत्तर से हवा आते ही तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आने लगी है। मंगलवार रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। दिन में भी हवा में चुभन महसूस हो रही है।दो दिन से उत्तर-पूर्वी हवाएं जोरों पर है। उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पूर्वी क्षेत्रों में भी सर्दी बढ़ गई है। दो दिन से शहर सर्दी से ठिठुर रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हवा की रफ्तार भी 16 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। दिनभर भी सामान्य से तेज हवा चलती रही। दिन में सूरज की मौजूदगी के बावजूद सर्दी महसूस हो रही थी। दिनभर लोग स्वेटर, शॉल पहने नजर आए। बुधवार शाम होने तक सर्दी और बढ़ गई।दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार इतना कम दर्ज हुआ है। इसके पहले 27 दिसंबर को 8.8 डिग्री सेल्सियस और 26 दिसंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मौसमविदों के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है।
8 डिग्री पर आया रात का पारा, इंदौर में मौसम की सबसे सर्द रात,
इंदौर,। उत्तर से हवा आते ही तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आने लगी है। मंगलवार रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। दिन में भी हवा में चुभन महसूस हो रही है।दो दिन से उत्तर-पूर्वी हवाएं जोरों पर है। उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पूर्वी क्षेत्रों में भी सर्दी बढ़ गई है। दो दिन से शहर सर्दी से ठिठुर रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हवा की रफ्तार भी 16 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। दिनभर भी सामान्य से तेज हवा चलती रही। दिन में सूरज की मौजूदगी के बावजूद सर्दी महसूस हो रही थी। दिनभर लोग स्वेटर, शॉल पहने नजर आए। बुधवार शाम होने तक सर्दी और बढ़ गई।दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार इतना कम दर्ज हुआ है। इसके पहले 27 दिसंबर को 8.8 डिग्री सेल्सियस और 26 दिसंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मौसमविदों के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment