Press "Enter" to skip to content

8 डिग्री पर आया रात का पारा, इंदौर में मौसम की सबसे सर्द रात,


इंदौर,। उत्तर से हवा आते ही तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आने लगी है। मंगलवार रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। दिन में भी हवा में चुभन महसूस हो रही है।दो दिन से उत्तर-पूर्वी हवाएं जोरों पर है। उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पूर्वी क्षेत्रों में भी सर्दी बढ़ गई है। दो दिन से शहर सर्दी से ठिठुर रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हवा की रफ्तार भी 16 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। दिनभर भी सामान्य से तेज हवा चलती रही। दिन में सूरज की मौजूदगी के बावजूद सर्दी महसूस हो रही थी। दिनभर लोग स्वेटर, शॉल पहने नजर आए। बुधवार शाम होने तक सर्दी और बढ़ गई।दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार इतना कम दर्ज हुआ है। इसके पहले 27 दिसंबर को 8.8 डिग्री सेल्सियस और 26 दिसंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मौसमविदों के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!