Press "Enter" to skip to content

करैरा में जुए को लेकर हुआ विवाद, चली गोली, दो की मौत, 8 लोगों पर हत्या का केस दर्ज

शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग अंतर्गत महुअर नदी के गणेश घाट पर आज दो मुस्लिम युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे जुआ का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच की बात कह रही है।  फरियादी इमरान खान पुत्र अलाउद्दीन खान निवासी ब्लॉक वाली गली में न्यू कॉलोनी करैरा ने बताया कि 18 जून को दोपहर 3:30 बजे राजू पंडित व बंटी पंडित मेरे घर पर आए व जुआ खलिाने के लिए मेरे भाई खालिद खान व बदशाह खान के भाई शकील खान को घर से महुअर नदी गणेश मंदिर तरफ ले गए थे। थोड़ी देर बाद वह व रीश खान, शहीद अनवर, भैय्यन खान भी पीछे-पीछे महुअर नदी गणेश मंदिर की तरफ चले गए। शाम 4:30 बजे के करीब की बात है कि महुअर नदी गणेश मंदिर के पास राजू पंडित व बंटी पंडित का जुआ के पैसे को लेनदेन के ऊपर से खालिद खान व शकील से झगड़ने लगे। झगड़ा के समय इनके साथ पांच-छह लोग और थे सभी ने बंटी एवं राजू से कहा कि दोनों को गोली मार दो तो बंटी पंडित ने खालिद में एक गोली कट्टे से मारी जो खालिद के सामने छती में लगी जिससे खालिद जमीन पर गिर पड़ा जिससे खालिद पुत्र अलाउद्दीन करैरा की मौके पर ही मौत हो गई एवं राजू पंडित ने दो गोली शकील में मारी जो शकील के सिर एवं छती में लगी जिससे शकील जमीन पर गिर पड़ा जिससे शकील पुत्र शहजाद खान निवासी हाल करैरा की मौके पर मौत हो गई थी। दोनों की मौत के बाद राजू एवं बंटी और उसके साथ में पांच-छह लोगों हत्या कर कट्टे को हवा में लहराते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने एसडीओपी कार्यालय पर हंगा कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले में बंटी व राजू पंडित सहित पांच-छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!