भोपाल। दिल्ली हाईकोर्ट में नरोत्तम मिश्रा के पेड
न्यूज मामले की सुनवाई टल गई है, अब अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी। सुप्रीम
कोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने के साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट को
मामले की जल्द सुनवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सात अगस्त को हाई कोर्ट
ने मामले की सुनवाई 28 अगस्त को करने का फैसला किया था।
जस्टिस हीमा
कोहली और जस्टिस दीपा शर्मा की बेंच इस केस की सुनवाई कर रही है। गौरतलब
है कि कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एन.
चावला ने खुद को इस केस से अलग कर लिया था।
नरोत्तम मिश्रा की याचिका
पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर रोक लगा
दी थी। आयोग ने नरोत्तम मिश्रा को 2008 के विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज के
मामले में अयोग्य घोषित किया था। इस वजह से नरोत्तम राष्ट्रपति चुनाव में
वोट भी नहीं डाल पाए थे।
दिल्ली हाईकोर्ट में नरोत्तम मिश्रा मामले की सुनवाई 7 सितंबर तक टली
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment