
करैरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी करैरा आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सीहोर द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 76665 रू की अवैध शराब एवं एक स्कार्पियो वाहन जप्त किया।
थाना प्रभारी सीहोर रूपेश शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कार्पियो वाहन में नरवर तरफ से अवैध शराब भरकर आ रही है सूचना पर से थाना प्रभारी सीहोर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा नरवर करेरा रोड बढ़ौरा चौराहे के आगे वेयरहाउस के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग शुरू की गई चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो आती दिखी जिसका नंबर देखा तो मुखबिर द्वारा बताएं नंबर का होने से उसे पुलिस टीम द्वारा रोकने की कोशिश की तो अगली सीट पर बैठा व्यक्ति गेट खोल कर भाग गया , पुलिस टीम की मदद से आरोपी चालक को दबोचकर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से अंग्रेजी शराब मात्रा 68 लीटर एवं बियर की मात्रा 144 लीटर कुल शराब कीमत 76665 रुपए की एवं स्कार्पियो वाहन क्रमांक यूपी 93 बीबी 9773 कीमत करीब 10 लाख रुपए को विधिवत जप्त कर आरोपी चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नंदकिशोर पुत्र सांमलिया कुशवाहा उम्र 29 साल निवासी टीला रोड करैरा का होना बताया बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीहोर रूपेश शर्मा, सउनि रघुराज सिंह गौर,सउनि हरीसिंह, आरक्षक भगवान सिंह एवं आरक्षक चालक जसवंत की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment