Press "Enter" to skip to content

कार्यकर्ता 75 में से 60 प्रतिशत डलवाएं मत, मैं तथा पदाधिकारी बैठंेगे नीचे और कार्यकर्ता मंच पर : सिंधिया- Shivpuri News

शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कोलारस विधानसभा के पड़ोरा अाैर लुकवासा में 72 पोलिंग बूथ अाैर सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। उन्हींने कार्यकर्ताओं से कहा कि 10% वोटिंग हो और सभी मत कांग्रेस को मिलें, यह भी
मुझे मंजूर नहीं है। लोकसभा चुनाव भीषण गर्मी के बीच 12 मई को होंगे। कम से कम 75 प्रतिशत मतदान हो और उसमें से 60 फीसदी वोट कांग्रेस

के खाते में पड़ें। इस तरह का रिजल्ट लाने वाले एक पोलिंग के 5-5 कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर मंच पर बिठाएंगे अाैर मैं, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, रविन्द्र शिवहरे अाैर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी नेता मंच के नीचे फर्श पर बैठेंगे। यही नहीं कार्यकर्ताओं को टेबल पर खाना परोसा जाएगा और हम हम सब
नेता नीचे बैठकर खाना खाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!