चार जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, 7350 रुपए जब्त

शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से जुआ के फड़ पर दबिश दी तो वहां से लक्ष्मण लोधी निवासी पिछोर, राजू लोधी, साहब सिंह निवासी हुरी थाना मायापुर और रामवीर लोधी निवासी गणेशखेड़ा को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 7350 रुपए नगद सहित एक ताश की गड्डी जब्त की। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।