Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : 72 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार ,9 लाख रुपए कीमत | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी प्रियंका पाण्डेय के मार्गदर्शन में अवैध शराब बेचने के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.09.2020 को मुखविर की सूचना पर से आरोपी रामवीर कुशवाह पुत्र छोटे लाल कुशवाह उम्र 38 साल निवासी भूरा का पुरा हिंगोना खुर्द थाना सिविल लाईन मुरैना जिला मुरैना एवं देवेन्द्र कुशवाह पुत्र गेंदालाल कुशवाह उम्र 25 साल निवासी भूरा का पुरा हिंगोना खुर्द थाना सिविल लाईन मुरैना जिला मुरैना के कब्जे से एक बुलेरो पिकअप लोडिंग वाहन क्र. एमपी 06 जीए 1319 एवं कुल 72 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमती 9 लाख से अधिक पाई गयी। रूपये की समक्ष पंचान जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया एवं आरोपी गणों को समक्ष पंचान गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार किया गया। बाद आरोपीयो से सक्ती से पूछाताछ की गई तो आरोपीगणो द्वारा दीपक सिकरवार निवासी मुरैना व बल्ले शिवहरे निवासी मोहना कि संलिप्तता पाये जाने पर दीपक सिकरवार व बल्ले शिवहरे पर भी आरोप पाया गया। इस तरह प्रकरण सदर मे अभी तक चार मुल्जिम पाये गये है। जिसमे दीपक सिकरवार व बल्ले शिवहरे अभी फरार है। बाद गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को जेआर पर माननीय न्यायलय पेश किया गया।  जहां जेल वारंट पर आरोपीगणों को जिला जेल शिवपुरी दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उप निरी. राघवेन्द्र सिंह यादव, सउनि आशीष खन्ना, प्र.आर. 357 लक्ष्मीनारायण शर्मा, आर. 456 हरी सिंह, आर. 278 देवेन्द्र मीणा, आर. 733 प्रदीप गुर्जर व आर. 726 रामपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!