Press "Enter" to skip to content

गेहूं उपार्जन के लिए जिले में 70 केंद्र स्थापित – Shivpuri News

25 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी
 

शिवपुरी। शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जिले में 70 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, छाया, वारदाना एवं तौलमशीन तथा बोरा सिलाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र का जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने पंजीकृत किसानों का भौतिक सत्यापन किए जाने के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में 59 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। 25 मार्च 2019 सोमवार से उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी का कार्य शुरू होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!