
शिवपुरी। दिनांक 29.01.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिंध नदी के किनारे सरदार के टपरे के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदार उनि. अजय जाट के नेत्रत्व में पुलिस टीम सउनि राधाकृष्ण बंजारा, आर रविकांत, आर सुभम, द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जोगा सिंह पुत्र वलवीर सिंह सरदार उम्र 33 साल ग्राम बिजरोनी,थाना इंदार का होना बताया ,जिसके कब्जे से हाथ भट्टी की कुल 70 बल्क लीटर कच्ची शराब कीमत 7000 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment