पिछोर मे प्रतिभा की कमी नहीं: सौरभ  70 तक पहाड़ा सुनाकर माही, मरियम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

पिछोर। पिछोर में चल रहे स्वामी विवेकानंद जन्म महोत्सव में कार्यक्रम के तृतीय दिवस पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर वर्ग की छात्रा माही राजा परमार ने 70 तक पहाड़ा सुनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही सीनियर वर्ग में मरियम मिर्जा ने भी 70 तक पहाड़े सुना कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा यादव कमलेश लोधी ने द्वितीय स्थान एवं नवदीप शर्मा मोनिका लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे भागवत आचार्य सौरभ कृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम मे मुख्य आथित्य किया उन्होने कहा कि पिछोर मे प्रतिभा की कमी नही नाम है पिछोर पर हर क्षेत्र मे आगे है राम प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वहीं पिछोर नगर पंचायत पार्षद रमाकांत पटसारिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष गोविंदा शर्मा नेहा भट्ट से सिमी गुप्ता अपूर्व शर्मा राखी भगत दिशा वर्मा ने भी उपस्थिति देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सभी ने मिलकर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। कल कार्यक्रम के चौथे दिवस संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।