
*शिवपुरी पुलिस ने 189 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसायकल के साथ 7 आरोपियों को दबोचा*
शिवपुरी। दिनांक 25.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना दिनारा, पोहरी, कोलारस, छर्च, एवं खनियाधाना द्वारा अवैध शराब रखने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए 189 लीटर अवैध कच्ची शराब और एक मोटरसायकल जप्त की गई।
थाना प्रभारी दिनारा उनि कैलाश नारायण शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम दवरा रोड तरफ दो व्यक्ति अपनी मोटरसायकल पर अवैध शराब बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी दिनारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना की पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाकल का पीछा कर दो आरोपी को पकड़ा नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम राजकुमार पुत्र इमरत पाल उम्र 27 साल,मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र रामसेवक शर्मा उम्र 30 साल को 60 लीटर कच्ची शराब कीमत 6000 रूपये एवं एक मोटरसायकल टीवीएस स्टार सिटी कीमत लगभग 25000 रू की जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना कोलारस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम टामकी भड़ौता तिराहा कआवादी के पास से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर वीरेन्द्र पुत्र जगदीश सिंह चैहान उम्र 32 साल निवासी टामकी के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 9000 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना पोहरी द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम परासरी बमरा रोड़ नाले के पास पाहरी से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी संतोष पुत्र नारायण उम्र 40 साल निवासी ग्राम घटाई और शिव्वू पुत्र मदनलाल धाकड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम खरवाया थाना छर्च के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 6000 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना छर्च और खनियाधाना द्वारा 1-1 आरोपी को अवैध शराब के साथ दबोचा गया।






Be First to Comment