शिवपुरी। राखी और ईद के त्यौहार पर जिले में जो भी व्यक्ति बाहर से आएगा वह 7 दिन के लिए होम कोरंटाइन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान एसपी राजेशसिंह चंदेल ने कलेक्टर के समक्ष कहा कि जो भी व्यक्ति त्यौहार पर जिले में आए वह 7 दिन का समय हर हाल में लेकर आए। उसके आने वाले दिन से लेकर 7 दिन तक उसे होम कोरनटाइन किया जाएगा। यदि किसी ने जानकारी छिपाई या फिर गुमराह करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संक्रमण को रोकना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ेगा। जो भी कठोर निर्णय लेना होंगे लिए जाएंगे।




