Press "Enter" to skip to content

7 बार की थर्मल स्क्रीनिंग, संदिग्ध पाए जाने पर आईसोलेशन कक्ष में दिलाई परीक्षा | Shivpuri News

हायर सेकंडरी परीक्षा की पहली पाली में 436 तो दूसरी में 9286 छात्रों ने दी परीक्षा
शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हायर सेकंडरी परीक्षा के दौरान दोपहर की पाली में कृषि संकाय की परीक्षा में सरस्वती विद्यापीठ केंद्र पर एक छात्र की डॉक्टरों ने 7 बार थर्मल स्क्रीनिंग की, लेकिन छात्र में संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर अलग से बनाए गए आईसोलेशन कक्ष में परीक्षा दिलाई गई। शुक्रवार को हुए हायर सेकंडरी परीक्षा के प्रश्न पत्र में जहां पहली पाली में 436 छात्रों ने परीक्षा दी वहीं दोपहर की पाली में हुई परीक्षा में एक दिव्यांग छात्र सहित 9286 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि बगैर थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क के किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। 
पहली पाली में 20 तो दूसरी पाली में 383 छात्र रहे गैर हाजिर
जिला परीक्षा प्रभारी विमल श्रीवास्तव ने बताया हायर सेकंडरी परीक्षा के चौथे दिन सुबह की पाली में व्यवसायिक अर्थशास्त्र का प्रश्न पत्र था। इस परीक्षा में 456 विद्यार्थी नामांकित थे, लेकिन 436 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, वहीं 20 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि दोपहर की पाली में 2 से 5 बजे के बीच आयोजित हुई कृषि संकाय के एनीमल हस्बेंड्री विषय के प्रश्न पत्र में 9 हजार 669 परीक्षार्थी नामांकित थे, लेकिन 9 हजार 285 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!