Press "Enter" to skip to content

नवनिर्मित तात्याटोपे कॉलोनी के शेष रहे 7 ईडब्ल्युएस व एक एलआईजी भवन के लिए लॉटरी से हुआ फैसला @Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नवनिर्मित मेडीकल कॉलेज और 300 बिस्तरीय अस्पताल के समीप 5 एकड़ भूमि में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित तात्याटोपे कॉलोनी में शेष बचे 7 ईडब्ल्युएस व एक एलआईजी भवन के लिए शुक्रवार को कॉलोनी िस्थत कम्युनिटी हॉल में लॉटरी का आयोजन किया गया। गुना से आए हाउसिंग बोर्ड के संपत्ति अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, संपत्ति प्रबंधक जेपी राजौरिया, सहायक यंत्री पीएस राठौर, उपयंत्री पीके जैन, एचआर कोली व वरिष्ठ सहायक सीताराम यादव तथा आरके शर्मा के मौजूदगी में दोपहर 11 बजे से लॉटरी शुरू की गई जिसमें महिलाओं का भाग्य प्रबल रहा। 7 में से 6 ईडब्ल्युएस भवन लॉटरी से महिलाओं के नाम निकले जबकि शेष रहे एक ईडब्ल्युएस व एक एलआईजी भवन की लॉटरी पुरुष के नाम निकली। बता दें कि कॉलोनी में कुल 461 भवन है जिनमें से इन 8 भवनों को छोड़कर शेष का पहले ही आवंटन हो चुका है। 
आयोजन स्थल पर पहले ईडब्ल्युएस भवन के लिए लॉटरी आयोजित की गई जिसमें पूनम सोनी को भवन क्रमांक 121, दीपक शिवहरे को 205, अन्नपूर्णा करोसिया को 273, भारती दिव्या को 88, रामदेवी जाटव को 103, मनोरमा शर्मा को 293 जबकि प्रीति तिवारी को लॉटरी से भवन क्रमांक 301 आवंटित हुआ। सिर्फ 1 एलआईजी भवन क्रमांक 72 के लिए लॉटरी में कृष्ण कुमार राजौरिया के नाम आवंटन हुआ। ईडब्ल्युएस भवन के लिए पहले नाम की लॉटरी निकाली गई और उसके बाद रिक्त भवनों के नंबर की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!