Press "Enter" to skip to content

जीप की टक्कर से 7 वर्षीय बालिका की मौत -dinara news

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत पिछोर तिराहा अशोक होटल के पास मंगलवार को शाम के समय एक जीप चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बच्ची में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले मे ंपुलिस ने जीप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
पलक योगी (7) पुत्री आनंद योगी निवासी मनपुरा थाना भौंती अपने परिजन के साथ पिछोर तिराहा अशोक होटल के पास खड़े हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने बालिका में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जीप चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया लेकिन वाहन का नंबर देख लिया जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!