Press "Enter" to skip to content

क्योस्क संचालक के साथ हुई लूट का खुलासा, 7 में से 4 लुटेरे पकड़े, 3 अब भी फरार | Shivpuri News

शिवपुरी। बीते दिनों भौंती में हुई क्योस्क संचालक के साथ लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में 7 में से 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 अब भी फरार हैं। लूट का जो कारण निकलकर आया उसमें बताया कि पुराने क्योस्क संचालक का काम बंद होने से वह इससे नाराज था और उसी के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया। 
पुलिस ने बताया कि फरियादी रामकुमार पुत्र लक्ष्मण लोधी उम्र 28 साल निवासी ग्राम नयागांव द्वारा 25 जून को थाना भौंती पर शिकायत दर्ज करवाई कि खोड़ में सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया का क्योस्क संचालित करता है। 25 जून को वह अपने साथ प्रभुदयाल को साथ लेकर सेण्ट्रल बैंक भौंती गया था, उसने बैंक से 5 लाख 15 हजार रुप्ए निकाले और पिठ्ठू बैग में रख लिए तभी रास्ते में बाइक सवारों बदमाशों ने बैग को हथियार की नोक पर भय में डालकर छीन लिया। मामले में पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। जहां एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पिछोर देवेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरी. सुधीर सिंह कुशवाह द्वारा मामले में अज्ञात आरोपियों की पतारसी शुरू की। 
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी भौंती द्वारा विवेचना के दौरान पता चला कि फरियादी के साथी प्रभुदयाल द्वारा उक्त अज्ञात आरोपियों को पहचान लिया था, जिसके कथनों के आधार पर थाना प्रभारी भौंती द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घरों पर दबिश दी परन्तु वे घर पर नहीं मिले। थाना प्रभारी भौती द्वारा मामलें में मुखबिर तंत्र स्थापित किया। 29 जून को भौंती को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के 4 आरोपी अपने घरों पर आये हुए हैं जिस पर से थाना प्रभारी भौंती द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनके घरों पर दबिश देकर आरोपियों कप्तान पाल पुत्र गिरन पाल उम्र 20 साल निवासी कुण्डलपुर थाना पिछोर, श्याम लोधी पुत्र दशरथ जोधी उम्र 20 साल निवासी बाचरोन  छोटू उर्फ संदीप पुत्र मलखान सिंह चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दिरोली,बलवंत पाल पुत्र श्याामलाल पाल उम्र 24 साल निवासी नयागांव भौंती को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से लूट के माल में से उनके हिस्से की 30-30 हजार रूपये की नगदी कुल 120000 रू की नगदी एवं अन्य कागजात बैंक पासबुकें, चैकबुक, एटीएम कार्ड, फिंगर प्रिंट मशीन, एवं घटना में प्रयुक्त 2 बाइकें बरामद की गई। घटना में अन्य तीन आरोपियों की अभी तलाश जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पिछोर श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी भौंती निरी. सुधीर सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी पिछोर अजय भार्गव, थाना प्रभारी बामोरकला उनि. रामेन्द्र सिंह चैहान, चौकी प्रभारी खोड़ उनि. रणवीर सिंह चौहान, सउनि अजय पटेल, आर. नवनीत, सुखवीर एवं संजय की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!