पत्नी ने कोतवाली में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया, पुलिस केस को दबाती रही
होशंगाबाद. इटारसी के रेलवे कर्मचारी ने शादी के 7 महीने बाद ही अपनी पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया। पत्नी ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले को दबाती रही। सूत्रों के मुताबिक इटारसी के रेलवे कर्मचारी तबरेज की शादी जनवरी 2019 में हाेशंगाबाद निवासी नाजनीन से हुई थी।
नाजनीन के मुताबिक तबरेज दहेज के लिए परेशान करता था। नाजनीन हाेशंगाबाद में थी ताे तबरेज ने उसे फोन पर तीन बार तलाक बाेलकर अपनी जिंदगी से अलग कर दिया। उसने नाजनीन को तलाक के लिए एक नोटिस भी भिजवाया। इसके बाद 17 जुलाई काे नाजनीन ने काेतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। नाजनीन और तबरेज के तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना के मामले को कोतवाली पुलिस दबाती रही।
एएसपी घनश्याम मालवीय ने बताया इटारसी के तबरेज के खिलाफ उसकी पत्नी ने कोतवाली थाने में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने फोन पर पति द्वारा तलाक देने का जिक्र भी किया है मामले की जांच की जा रही है।





Be First to Comment