शिवपुरी। नेशनल पार्क की टीम को शुक्रवार को ग्वालियर जिले की सीमा में हरसी डैम के पास एक कुएं में लटका हुआ मिला। टीम ने इसे बचाकर इलाज शुरू किया लेकिन 7 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। तेंदुओ को शिकारियों द्वारा जाल बिछाकर जख्मी कर दिया था।
सीसीएफ एचएस मोहंता ने बताया कि 28 मार्च को हमारे पास एक ग्रामीण का कॉल आया था कि हरसी डेम के पास ग्वालियर में एक तेंदुआ पड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह हमने डॉ. जितेंद्र जाटव के नेतृत्व में यहां से एक रेस्क्यू दल रवाना किया। मौके पर एक कुएं में तेंदुआ लटक रहा था। इसकी गर्दन और कमर टूटी हुई थी, लेकिन सांसे चल रही थीं। 29 मार्च को 6 से 7 घंटे तक इसका उपचार चला, लेकिन इसकी मौत हो गई। इसका नेशनल पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां बताना होगा कि डैम के पास शिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल में फंसकर एक तेंदुआ की




