Press "Enter" to skip to content

मुंबईः इमारत गिरने से 6 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

building collapse 31 08 2017मुंबई। मुंबई के डोंगरी इलाके में इमारत गिरने के बाद
अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल मौके
पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अब भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की
आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि गुरुवार सुबह जेजे जंक्शन मार्ग स्थित एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि इमारत में कई परिवार रहते थे।
अब
तक कई लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल
में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इमारत में 100 से ज्यादा
लोग रहते थे। हालांकि मलबे में दबे लोगों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी
उपलब्ध नहीं हो पाई है।
इमारत गिरने के बाद लोगों ने प्रशासन को
सूचना दी जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा राहत और बचाव दल के लोग
पहुंचे। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया
गया है। फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!