नगर पंचायत नरवर के वार्डों का आरक्षण 6 जून को

शिवपुरी-कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत नरवर के लिए कुल वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के वार्डों का आरक्षण 06 जून 2018 को शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा। आरक्षण की प्रक्रिया के समय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे सकते है।