शिवपुरी। जिले के इंदार और नरवर थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया जहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित 65 हजार रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम दिन्दौरा निवासी हरिओम पुत्र जगराम रघुवंशी उम्र 37 वर्ष के घर में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात्रि चोरों ने धाबा बोल दिया, जहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरातों की कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई, वहीं नरवर थाना क्षेत्र के निजामपुर मगरौनी में रहने वाली संध्या पत्नी दिनेश खत्री के घर में चोरों ने 5 से 8 मई के बीच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जहां से चोर 40 हजार कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। जब फरियादी घर वापस लौटकर आई तो चोरी की जानकारी लगी।






Be First to Comment