Press "Enter" to skip to content

कृषक बायसराम ने एक हेक्टेयर में 62 क्विंटल गेहूं का किया उत्पादन

जैविक खेती कर किसान ले रहे है बम्पर उत्पादन

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के किसान अपनी फसलों में रसायनिक उर्वरकों की अपेक्षा जैविक खाद्य का उपयोग कर बम्पर उत्पादन ले रहे है। किसान आज समझ चुके है कि रसायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग करने से जहां जमीन की उर्वरक शक्ति कमजोर हुई है, वहीं उत्पादांे में पोषक तत्वों की भी कमी आई है।
      जिले के महेशपुरा निवासी किसान बायसराम धाकड़ ने अपने खेतों में जैविक खेती कर एक हेक्टेयर में 62 क्विंटल गेहूं का उत्पादन लिया है, जो सर्वाधिक है। जिसका वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणीकरण भी किया जा चुका है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरूवार को शिवपुरी में आयोजित खण्डस्तरीय अंत्योदय मेले में सर्वाधिक उत्पादन लेने पर किसान बायसराम को आत्मा परियोजना के तहत 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदाय कर सम्मानित किया और अन्य किसानों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया। 
      किसान श्री बायसराम ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बताया कि रसायनिक खाद्य का लगातार उपयोग करने से खेतों की उर्वरक शक्ति में कमी आ रही है और उत्पादों में भी पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में जैविक खेती के माध्यम से 62 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन भी लिया है। उत्पादित गेहूं के पोषक तत्वों में भी कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर में जैविक खेती के माध्यम से 40 क्विंटल अरहर का उत्पादन भी लिया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बायसराम ने बताया कि खेत पाठशाला के माध्यम से किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है, जहां मुन्नालाल एवं सोनीराम किसान ने भी अपने खेतों में जैविक खेती के माध्यम से बम्पर उत्पादन ले रहे है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!