Press "Enter" to skip to content

प्रशासन का आदेश हवा में, 600 रूपए से कम नहीं मिल रहे जल टैंकर

शिवपुरी। कल कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में आयोजित जल समीक्षा बैठक में प्रशासन ने यह निर्णय लिया था कि पानी के टैंकर 300 रूपए से अधिक में विक्रय नहीं किए जाएंगे और इससे अधिक मूल्य पर पानी बेचने वाले टैंकर संचालकों के खिलाफ पुलिस में कार्यवाही की जाएगी, लेकिन मंत्री और कलेक्टर के इस आदेश का कोई असर नजर नहीं आ रहा। आज भी टैंकर 600 रूपए में बिक रहा है और इससे कम की बात करने पर टैंकर संचालक यह कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं कि उनके पास पानी नहीं है। 

आज तुलसीनगर में धाकड़ वाटर सप्लायर के द्वारा एक घर में टैंकर की सप्लाई की गई। उक्त व्यक्ति ने बताया कि टैंकर उन्होंने 600 रूपए में डलवाया है जब वहां मौजूद एक पत्रकार ने टैंकर चालक से टैंकर की दर पूछी तो उसने कहा कि पानी नहीं है। जब उससे कहा गया कि प्रशासन ने टैंकर की दर 300 रूपए फिक्स कर दी है तो उसका कहना था कि इस दर में टैंकर नहीं पड़ता, क्योंकि 100 रूपए तो टैंकर भराई के लगते हैं। जब टैंकर चालक को बताया गया कि 50 रूपए में नगरपालिका द्वारा हाईडेंट पर टैंकर भरा जा रहा है तो उसने कहा कि वहां कोई 50 में नहीं डाल रहा और जब चालक से कहा गया कि वह उसके साथ चले और उसका टैंकर 50 रूपए में भरा जाएगा तो उसने जाने से इंकार कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!