Press "Enter" to skip to content

सीमेंट व्यवसायी बृजेंद्र चौबे को लगाया 600 बोरी सीमेंट का चूना, धोखाधड़ी का केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवालीे थाना क्षेत्र के तहत खनियांधाना के रहने वाले एक युवक ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। फरियादी के साथ गुना एक युवक ने 600 बोरी सीमेंट उधारी पर ली और बाद में रुपए देने से मना कर दिया। 
पुलिस ने बताया कि बृजेंद्र कुमार पुत्र नवल किशोेर चौबे निवासी बड़े जैेन मंदिर के पास खनियांधना ने बताया कि उसका ग्वालियर वायपास एलएनटी सीमेंट का गोेदाम है। 18 सितंबर को उसके पास राजपाल पुत्र जय भगवान पालीवाल निवासी क्षवड़ा कॉलोनी गुना आया और े600 बोरी सीमेंट मांगने लगा और 4 से 6 दिन में भुगतान करने की बात कही। जिस पर बृजेंद्र ने उससे कहा कि मैं तुम्हें जानता नहीं हूं तो उसने कौशलेंद्र प्रतापसिंह के मोबाइल नंबर पर मेरी बात कराई जिसको मैं जनता था। उसके कहने पर उस व्यक्ति को 600 बोरियां सीमेंट कीमत करीब 2 लाख 10 हजार की उसकी गाड़ी में भिजवा दी। उसके बाद मैंने कई बार संपर्क किया तो उसने रुपए नहीं दिए एवं सीमेंट का खुर्द-बुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!