Press "Enter" to skip to content

कोरोना काल के बाद जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में रक्त पूर्ति हेतु भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने किया 60 यूनिट रक्तदान / Shivpuri News

शिबपुरी- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहकर कोरोनाकाल में की गयी समाजसेवा के साथ साथ अब कोरोना काल के बाद जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में रक्त पूर्ति हेतु समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 भारत विकास परिषद शाखा समिति द्वारा रविवार के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय होटल सनराइज में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रक्तदान शिविर के प्रांतीय संयोजक हरिओम अग्रवाल व कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंघल भी अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा एवं सचिव उमेश मित्तल कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना भी मंच पर आसीन थे। मुख्य अतिथि हरिओम अग्रवाल ने कहा कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में रक्तदान करना बहुत मुश्किल होता है बावजूद इसके आज भी संस्था के द्वारा 60 यूनिट रक्तदान करना अन्य लोगों को प्रेरणा देने के समान है और ऐसे समय में जिन लोगों ने भी आज रक्तदान किया है परिषद और समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। 

 

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने स्वागत भाषण दिया एवं कार्यक्रम का संचालन संजीव जैन ने जबकि आभार सचिव उमेश मित्तल द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा शिबपुरी के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें विपिन शर्मा, श्रीमती स्नेह लता, वीरेंद्र शर्मा, साकेत गुप्ता, शर्मा श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती आभा मित्तल, सतीश मित्तल, नीरज गोयल, गणेश धाकड़, विवेक शर्मा, शैलेंद्र मित्तल, अरविंद गोयल, शैलेंद्र समाधिया, गोपालदास अग्रवाल, धर्मेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!