
शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देशानुसार अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर 14 जनवरी को पोहरी वृत्त प्रभारी सुश्री सोनाली त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त पोहरी के बैराड़ क्षेत्र में दबिश देकर एक महिला को 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा के अवैध धारण/विक्रय के लिए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) तहत प्रकरण पंजीबद्ध आरोपिया को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया । कार्यवाही में वृत्त प्रभारी सोनाली त्रिवेदी, तीर्थराज भारद्वाज, विनीत शर्मा, नीरज त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
कल भी सोनाली त्रिवेदी द्वारा एक महिला को जहरीली शराब के मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 49क के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया । वृत्त प्रभारी पोहरी द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अवैध मदिरा व्यवसायियों के खिलाफ उल्लेखनीय कार्यवाही की जा रही हैं ।
आबकारी द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों से जहरीली मदिरा का व्यवसाय करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है ।






Be First to Comment