Press "Enter" to skip to content

वृद्ध महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर ले गए 60 हजार | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की पॉश श्रीराम कॉलोनी में शनिवार की रात दो अज्ञात बदमाश एक घर में घुस गए। 75 साल की अकेली बुजुर्ग महिला के हाथ बांध और मुंह में कपड़ा ठूंसकर करीब 60 हजार कीमत का माल ले गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शिंदे बोलवरकर (75) निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी घर में अकेली रहती हैं। रात 2 से 3 बजे के बीच दो बदमाश घर में घुस आए। हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर अलमारी से नगद व कुछ जेवर सहित करीब 60 हजार रुपए कीमत का माल चुराकर ले गए। रविवार की सुबह 8.30 बजे शिंदे के भाई उदय पहुंचे तो गेट नहीं खुला। पड़ोसी की छत पर जाकर देखा तो शिंदे के हाथ बंधे थे और मुंह में कपड़ा भरा था। शिंदे ने बताया कि एक बदमाश चाकू लिए था और उसने ही वारदात को अंजाम दिया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला पुलिस की गाड़ी में मेडिकल कराने राजी नहीं हुई, तो पुलिस को दूसरी निजी कार मंगानी पड़ी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!