जबलपुर। प्लेटफार्म नं 6 पर एक महिला बुकिंग क्लर्क पर गोटेगांव की टिकट मांगने पर दिल्ली की टिकट देकर बाकि के रुपए वापस नहीं करने का आरोप एक महिला ने लगाया है। मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि महिला ने 100 रुपए देकर गोटेगांव का टिकट मांगा। लेकिन उसे दिल्ली की टिकट थमा दी गई। महिला ने इसकी शिकायत करते हुए 60 रुपए मांगे तो उसे रुपए देने से इंकार कर दिया गया।