उज्जैन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर को 6 टन रवा के हलवे का भोग लगाया जाएगा। यह हलवा प्रसाद के रूप में दोपहर में महाआरती के बाद भक्तों में बांटा जाएगा। अलसुबह भस्म आरती में महाकाल पर पुष्पवर्षा भी की गई। भगवान महाकाल और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्री राम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
महाकाल की नगरी को भी अयोध्या की तरह सजाया गया है। यहां महाकाल के साथ राममय नजारा दिखाई दे रहा है। लखेरवाड़ी क्षेत्र भगवा झंडों से पटा है। चामुंडा माता मंदिर चौराहा, फ्रीगंज, गोपाल मंदिर महाकाल के आसपास के क्षेत्र में सजावट की गई है।
एक दिन पहले ही रविवार को हलवा तैयार कर लिया गया। अन्न क्षेत्र के मिलिंद वैद्य ने बताया कि 6 टन हलवे को करीब 10 लोगों की टीम ने 11 घंटे में बनाया। इसे हाईटेक मशीन द्वारा अन्न क्षेत्र में तैयार किया गया।
6 टन हलवा में कितनी सामग्री लगी

रोशनी में नहाया महाकाल का आंगन
महाकाल मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है। मंदिर परिसर समेत महाकाल लोक रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ है। इस बीच, भक्त महाकाल मंदिर भगवान शिव के साथ जय श्री राम के जयकारे भी लगा रहे हैं।
दोपहर में महाकाल की महाआरती
मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सुबह महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में पुष्प वर्षा की गई। दोपहर 12:30 बजे नंदी हॉल में महाआरती होगी। आरती में सभी प्रमुख पंडे, पुजारी के साथ मंदिर से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे।

महाकाल मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की गई है। ड्रोन से यह नजारा खूबसूरत दिखा।
खिचड़ी प्रसादी भी बांटेंगे
उज्जैन होटल एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन द्वारा टॉवर चौक पर श्री राम लला को फूलों से अद्भुत सजाया जाएगा साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी होगा। टॉवर चौक पर रामलला का फूल बंगला बनाया गया है। शाम 5 बजे से होने वाले आयोजन में खिचड़ी प्रसाद भी बांटा जाएगा।
56 भोग का भी आयोजन
अग्रवंशीय वूमेंस क्लब की ओर से श्रीराम मंदिर (राम जी की गली) में 56 भोग, महाआरती, सुंदरकांड पाठ होगा। दोपहर 3.30 बजे श्री राम मंदिर, रामजी की गली में आयोजन होगा।
रविदास समाज 10 किलो लड्डू बांटेंगे
रविदास समाज की ओर से कुशलपुरा स्थित रविदास मंदिर में महाआरती की जाएगी। यहां 501 दीप जलाए जाएंगे। श्री रविदास सेवक संघ कुशलपुरा के अध्यक्ष किशोरीलाल सूर्यवंशी ने बताया कि रविदास मंदिर में महाआरती की जाएगी। 10 किलो लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाएगा।

एक दिन पहले यानी रविवार को 10 लोगों की टीम ने 11 घंटे में हलवा तैयार किया।
बर्तन बाजार में 10 प्रतिशत की विशेष छूट
बर्तन व्यापारी एवं निर्माता संघ द्वारा सोमवार को बर्तन बाजार में लाइटिंग की गई है। साथ ही, आकर्षक मंच बनाकर प्रभु श्रीराम की महाआरती की जाएगी। इस मौके पर बर्तन खरीदार के लिए आने वाले ग्राहकों को खरीदी करने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
ऋषिनगर में भी प्राण प्रतिष्ठा
श्री सौभाग्यायेश्वर महादेव राम मंदिर ऋषि नगर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अनुष्ठान प्रारंभ हुआ था। मुख्य पुजारी महंत लखन शर्मा ने बताया कि अनुष्ठान में यजमानों का प्रायश्चित कर्म हेमाद्री, पंचांग कर्म देवता आवाह्न देव विग्रहों का संस्कार किया गया। शाम को हनुमान चालीसा पाठ कर आरती की गई। सोमवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा।





Be First to Comment