Press "Enter" to skip to content

शहर के नामचीज व्यापारियों के पुत्र जुआ खेलते पकड़े ,6 आरोपियों को किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना पुलिस ने रविवार को गणेश गली में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में शहर के नामचीन व्यापारी पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
 थाना प्रभारी रूपेश शर्मा ने बताया कि रविवार को वह इलाके का गश्त कर रहे थे। जब वह इंद्रा कॉलोनी पहुंचे तो उन्हें मुखबिर से सूचा मिली कि 6 लोग गणेश मंदिर वाली गली में गोल घेरा बनाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं जिस पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम प्रांशु पुत्र महेंद्र कुमार गोयल निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी सुभाष की चक्की के पास शिवपुरी, हर्षिता पुत्र सोहनलाल मित्तल निवासी विद्यादेवी अस्पताल के पास न्यू ब्लॉक शिवपुरी, विजय पुत्र दिवाकर राव खानबलकर निवासी गणेश कॉलोनी शिवपुरी, प्रफुल्ल पुत्र विजय जैन निवासी जल मंदिर के पास शिवपुरी, मयंक पुत्र महेश कुमार माहेश्वरी निवासी विष्णु मंदिर के पीछे व पारस पुत्र महावीर जैन निवासी दुर्गा टॉकीज के सामने कोर्ट रोड आसवाल गली शिवपुरी बताया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 5 हजार 100 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!