Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता ने फांसी लगाई, पति, सास, ससुर सहित 6 पर दहेज हत्या का केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी|इंदार थाने के रामगढ़ में 23 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पति व सास-ससुर सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिवकुमारी पत्नी जितेंद्र कुशवाह निवासी ग्राम रामगढ़ ने 23 मार्च की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग की विवेचना के बाद पुलिस ने पति जितेंद्र कुशवाह, ससुर करन कुशवाह, सास पुनिया बाई, जेठ कल्ला कुशवाह, जिठानी कल्ली बाई, देवर चंदेश कुशवाह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!