Press "Enter" to skip to content

मारपीट के बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज किया केस | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे ग्राम रातौर में एक युवक ने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि युवक व उसकी पत्नी की तेंदुआ में रहने वाले 6 युवकों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी थी जिस कारण उसने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 
फरियादिया ममता धाकड़ ने बताया कि उसके पति बलराम धाकड़ अपने काम से शिवपुरी गए थे जब वहां से वापस आ रहे थे तोे उनके पीछे ही श्रीनिवास धाकड़, मंटी धाकड़, आकाश, राजू, गोलू धाकड़ एवं दीपक धाकड़ घर आए और यह सब लोग गाली-गलौंज करने लगे। और घर में जबरन घुसकर हमारे साथ धक्का-मुक्की एवं मारपीट के बीच-बचाव करने के लिए मेरे बहनाई रामपाल आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद  राजू धाकड़ मेरे पति को घर के कमरे में अंदर समझाने ले गए और बाकी लोग बाहर चले गए। उसके बाद हमने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था तो मेरे बहनोई ने खिड़की से झांककर देखा तो मेरे पति बलराम धाकड़ कमरे में लगे पंखे से साड़ी से फांसी के फंदे पर लटके थे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!