Press "Enter" to skip to content

साइड नहीं मिली तो वैन में सवार युवकों ने बाइक सवार दिलीप शर्मा की कर दी मारपीट, 6 पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक बाइक सवार व उसके साथी की 6 लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण आरोपितों को साइड न देेना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केसे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र गोेविंद प्रसाद शर्मा निवासी कृष्णनगर न्यू पुलिस लाइन के पास रेलवे स्टेशन रोड ने बताया कि वह अपनी बाइक से दोस्त नीरजसिंह राजपूत, हर्षित शिवहरे व देेवांश शर्मा के साथ मंशापूर्ण मंदिर के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद वह वापस आ रहे थे। जैसे ही वह कुछ दूर आए तो पीछे से आ रहे एक वैन द्वारा साइड लेने के लिए जोर-जोर से हॉर्न बजाया जा रहा था जब रास्ता क्लीयर हुआ तो साइड दे दी, लेकिन वैन चालक नेे वाहन को आगे ले जाकर रोक दिया औैर उसमें से छोटू केवट, दिलीप केवेट, अंकेश् शााक्य, मनीष मांझी, शैलेंद्र शिवहरे उतरे और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तोे मारपीट कर दी और भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!