Press "Enter" to skip to content

पति ने पत्नी को गालियां दी, सास-ससुर सहित परिवार के लोगों ने पीटा, 6 पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मलेरिया कोइी के पास िस्थत कुचवंदिया मोहल्ले में रहने वाली एक महिला काजल कुचवंदिया को उसके पति आजाद कुचवंदिया ने बेवजह गाली-गलौंज की और जब दोनों के बीच कहासुनी हुई तो पति सहित सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी जिससे वह महिला घायल हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार काजल को उसका पति आजाद बेवजह गाली-गलौंज कर रहा था। जब पीड़िता ने गाली देने से पति को रोका तो उसके पति के साथ ससुर सुनील कुचवंदिया, सास मारू कुचवंदिया सहित परिवार के अनूप, संजू और कृष्णा वहां आ गए और सभी 6 आरोपितों ने मिलकर उसकी लात-धूसों से मारपीट कर दी जिससे काजल को चोटें आ गईं। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने शिकायत पुलिस में की तो वह उसे जान से मार देंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!