
शिवपुरी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय व थाना प्रभारी कैंट श्री मदन मोहन मालवीय के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा फरार एवं स्थाई वारंट तामिली अभियान के तहत आज थाना कैंट पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 272/14 में आरोपी हवली पुत्र सुरतिया बंजारा, महेंद्र उर्फ लाला पुत्र सुरतिया बंजारा, लालू उर्फ छंगा पुत्र सुरतिया बंजारा, नबिया पुत्र लालू बंजारा, गुड्डी बाई पत्नी हवली बंजारा सभी निवासीगण ग्राम बांसखेड़ी थाना आरोन एवं गुड़िया बाई पत्नी हरनाम बंजारा निवासी ग्राम तारपुर थाना आरोन इस प्रकार से कुल 6 स्थाई वारंट तामील कराए गए इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बेस उप निरीक्षक रवि नंदन शर्मा प्रधान आरक्षक गर्जन सिंह यादव प्रधान आरक्षक गोपालसिंह कुशवाहा महिला आरक्षक नेहा शर्मा आरक्षक हरि सिंह सेन की विशेष भूमिका रही






Be First to Comment