शिवपुरी। शहर में 30 जुलाई को आई कारोना रिपोर्ट में 6 पॉजीटिव सामने आए। इन मरीजों में 3 इंद्रा कॉलोनी, 1 कमलागंज, 1 द्वारिकापुरी व एक बामौरकला का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोरनटाइन कर उपचार शुरू कर दिया है। बामौरकला का रहने वाला युवक कहीं बाहर नहीं गया। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह सेंपल जांच कराने पहुंचा जहां उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। वहीं सिद्धेश्वर कॉलोनी में रहने वाले तीन लोग पहले आए कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए थे जिस कारण वह भी पॉजीटिव आ गए। जबकि द्वारिकापुरी का युवक आबकारी इस्पेक्टर के संपर्क में आने से पॉजीटिव आ गया। अब तक जिले में कुल 287 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं।




