शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास में 6 करोड़ 23 लाख 74 हजार की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 1 करोड़ 10 लाख 7 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।
इस मौके पर श्री सिंधिया ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 4 करोड़ 35 लाख 51 हजार की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें मुख्य रूप से 66 लाख 36 हजार की लागत से निर्मित ग्रेवल रोड बदरवास में रामपुरी रोड़ से नाउटूक के मध्य एक मध्यम पुल निर्माण, का लोकापर्ण, 85 लाख 66 हजार की लागत से निर्मित ग्रेवल रोड से केनवाय के मध्य एक मध्यम पुल निर्माण का लोकार्पण और 85 लाख 66 हजार की लागत से निर्मित ग्रेवल रोड खैरोना रोड़ से पटसारी के मध्य एक मध्यम पुल निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने 97 लाख 88 हजार की लागत से निर्मित होने वाली ग्रेवल रोड़ पीएमजीएसवाय किशनपुर से भादरौन के मध्य एक मध्यम पुल निर्माण का और 99 लाख 95 हजार की लागत से निर्मित होने वाले ग्रेवल रोड़ पीएमजीएसवाय किशनपुर बसई रोड़ से कपराना खपराए के मध्य एक मध्य पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पूर्व ग्राम ध्ांधेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 78 लाख 16 हजार की लागत से निर्मित होने वाले पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।
सिंधिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण उपरांत भवन का अवलोकन कर कहा कि मरीजों को बदरवास में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा से भी जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर अनुग्रह पी, एसपी राजेश हिंगणकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोलारस आशीष तिवारी, सांसद प्रतिनिधि हरवीरसिंह रघुवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि मौजूद थे।
सांसद ने 4 करोड़ 62 लाख से अधिक की लागत के तीन विद्युत उप केंद्रो का किया लोकार्पण
शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वृत शिवपुरी के रन्नौद संभाग.2 के तहत 4 करोड़ 62 लाख 21 हजार की लागत से निर्मित 33.11 केव्ही क्षमता के 3 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकापर्ण किया। जिसमें मुख्य रूप से 1 करोड़ 64 लाख 22 हजार की लागत के ग्राम पचावली में नवीन विद्युत उपकेन्द्र, 1 करोड़ 31 लाख 66 हजार की लागत का नवीन विद्युत उपकेन्द्र ग्राम देहरदागणेश में और 1 करोड़ 66 लाख 33 हजार की लागत का नवीन विद्युत उपकेन्द्र ग्राम अकाझिरी में शामिल है। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।





Be First to Comment