5th National Youth Rural Games 2018 में शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

शिवपुरी। 5th youth ruras’s game fedration of india के तत्वावधान में 25 से 27 मई तक विक्रम यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत वर्ष के कई राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ी भी शामिल हुए जिन्होंने अपने हुनर न केवल शिवपुरी, बल्कि पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम भी रोशन किया। खिलाडिय़ों ने शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में डीएसओ एमके धौलपुरिया की देखरेख में कड़ी मेहनत से तैयार की थी इसी का परिणाम खेल में सामने आया। पुरुष वर्ग में सुजीत रघुवंशी ने 1500 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष जैन ने पुरुष लॉग जम्प जूनियर 6.72 मीटर में प्रथम स्थान प्रथम स्थान, सुनील रावत रामखेड़ी ने 800 मीटर में द्वितीय स्थान, जूनियर बालिका वर्ग में निकिता पटारिमा ने 800 मीटर में द्वितीय स्थान, जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक सिंह ने 1500 मीटर में द्वितीय स्थान वहीं इसी वर्ग में शशांक राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में पवन शर्मा ने लॉग जम्प में अपना प्रदर्शन करते हुए 7.20 मीटर की लंबी छलांग लगाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनिल रावत ने 200 मीटर में चतुर्थ एवं शुभम राठौर ने 100 मीटर में पाँचवां स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाडिय़ों के कोच पवन शर्मा सहसचिव एथलेटिक्स फेशरेशन ऑफ शिवपुरी के द्वारा बताया कि इनमें से कुछ लड़के निर्धन परिवार से हैं और ये सब अपना खर्च भी नहीं उठाने में समक्ष नहीं हैं। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निवेदन किया है कि कुछ राशि का प्रबंध कराएं जिससे यह खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल जीतकर सकें। खिलाड़ी जूते, एथलेटिक्स के कॉस्ट्यूम खरीदने तक में समक्ष नहीं है। उक्त सभी खिलाडिय़ों को कोच पवन शर्मा द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है।