पोहरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष के डी सोनकिया, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र बालोठिया संभागीय संयोजक अशोक शर्मा, प्रांतीय सचिव एल एल दीक्षित द्वारा संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया गया है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से जातिगत आरक्षण के विरोध में आगामी 5 नवंबर को आर्थिक आधार पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ,नई दिल्ली के यमुना नदी तट पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर होने वाले इस प्रदर्शन में ब्राह्मणों सहित सभी समाज के लोग, एक मंच पर, एक स्वर में एक साथ जातिगत आरक्षण का जोरदार विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन किसी जाति विशेष से अलग हटकर समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े तबके के हितों की सुरक्षा के लिए है इनकी मांग है कि समाज में दो ही प्रकार की जाती हो। 1 अमीर और दूसरी गरीब गरीब सभी लोगों को जिनकी वार्षिक आमदनी कम है रिजर्वेशन का लाभ मिलना चाहिए और जिनकी वार्षिक आय देश की औसत आय से अधिक है उन्हें अनारक्षित वर्ग में रखा जाना चाहिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद, विधायक,महापौर एवं प्रथम श्रेणी के अधिकारीयों के वंशागत आरक्षण बंद कर देना चाहिये,यह अपनी ही जाति वर्ग के हकों को डकार रहे हैं। जिससे अमीरी और गरीबी की खाई कम हो और देश का निरंतर विकास हो आरक्षण की इस विकृत व्यवस्था का विरोध करने के लिए मध्य प्रदेश से हजारों की संख्या में सभी वर्गों के लोगों के पहुंचने की संभावना है। देश का भविष्य गरीवों के उत्थान में है अमीरों को उनका हक डकारते लज्जा आना चाहिये, स्वत: ही आरक्षण छोडने की घोषणा करना चाहिये। समाज का अब हर वर्ग जागरूक हो गया है वह हजारों की संख्या में दिल्ली पहुँचकर भाग लेंगे।
आर्थिक आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर धरना 5 को नई दिल्ली में
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment