हारजीत का दांव लगाते 5 पकड़े

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के चौरसिया मोहल्ला में मंडी के पास चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर पुलिस  ने कुलदीप पुत्र नंदूराम शर्मा, प्रमोद पुत्र घंसूराम चौरिसया, तारिक पुत्र सत्तार खां निवासीगण छोटा बाजार नरवर, कृष्णकांत पुत्र नंदूराम शर्मा निवासी चौरसिया मोहल्ला, सोनू पुत्र नेमीचंद राठौर निवासी गल्ला मंडी नरवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 4120 रूपए की राशि जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 


संबंधित खबरें