Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस ने दो कट्टू वाहन पकड़े, कराये 59 मवेशी मुक्त

दिनारा- शिवपुरी एसपी राजेश हिंगडकर के द्वारा चलाये जा रहे कट्टू वाहन धर पकड़ अभियान के तहत दिनारा पुलिस ने शनिवार की अल सुबह दो ट्रको में क्रूरत पूर्वक भरी 59 भैसे मुक्त कराई और दोनों ट्रक चालक के खिलाफ पशु क्रूरत अधिनियम के तहत मामला कायम किया दिनारा थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव ने बताया कि पिछोर तिराहा दिनारा पर सघन चैकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 2974 को रोक कर चैक किया तो उसमें 32 भैसे क्रूरतपूर्ण भरी पाई गई जिसके चालक बशीर खा पुत्र गफूर खा उम्र 25 वर्ष निवासी पुराना जौरा मुरैना के खिलाफ कार्यवाही की गई एवं दूसरे ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीऐ 8268 में 27 भैसे क्रूरतपूर्ण भरी पाये जाने पर चालक वहीद पुत्र असरख मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी बामौर मुरैना के खिलाफ कार्यवाही कर भैसे मुक्त कराई उपरोक्त कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव,एएसआई व्हीडी मिश्रा,विवेक भट्ट,थनरा चौकी प्रभारी अरविंद राजपूत,प्रधान आरक्षक ताराचंद्र सागर,आरक्षक मनीष गोस्वामी,पुष्पेंद्र चौहान,रामवीर बघेल,दीपेंद्र गुर्जर,हिमांचल रावत,देवेंद्र पारासर,दीपक उपाध्याय,दीपक शर्मा,रूपेंद्र यादव,अरविंद माझी,मृत्युंजय गौतम,अशोक तिवारी,मनोज यादव,सैनिक धर्मपाल,शालिकराम,मूरत सिंह व लालाराम की सराहनीय भूमिका रही
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!