Press "Enter" to skip to content

इंदौर में 56 दुकानों की तर्ज पर पुराने बस स्टैंड को चौपाटी बनानी तैयारी शुरू | Shivpuri News

शिवपुरी। इंदौर की तर्ज पर शिवपुरी में भी चौपटी बनाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। बस स्टैंड के बाहर ठेले लगाने वालों को हटाकर स्थान को समतीकरण कराया गया और पुराने बस स्टैंड में नपा को लाइटिंग और सफाई कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही यहां 56 दुकानें फास्ट फूड, आइस्क्री, चाट, पानी पुरी की लगाई जाएंगी। 
शहर के पुरान बस स्टैंड के पास 30 साल से भी अधिक समय से ठेला गाकर दुकानदारी करने वाले सब्जी विक्रेताओं को यातायात विभाग ने वहां से हटा दिया है। इस स्थान को ग्ेन कर यहां पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए हिटैची चलाकर बुधवार को नगर पालिका ने जगह को प्लेन कराया और यहां मुरम और पानी डलवाकर जगह का समतलीकरण किया। इस जगह के समतलीकरण के बाद यहां नगर पालिका चौपाटी पर आने वाले ग्राहक के लिए पार्किंग सुविधा देगी ताकि इस वैल मेंटेंन परिसर में दुकानों का बेहतर संचालन हो सके। एडीशनल एसपी गजेंद्रसिंह कंवर ने बताया कि शिवपुरी शहर बहुत सुंदर है, लेकिन यहां स्थन होने के बाद भी वह सुविधा नहीं है, जो महानगर में मिलती है। इसलिए पुराने बस स्टैंड को चौपाटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर चौपाटी बनाकर फास्ट फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, पानी पुरी और सभी तरह की मिठाईयां ठेले वाले बेच सकेंगे। शुरूआत में अभी शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक के समय में दुकानें यहां दुकानदार खोल सकेंगें इसके बाद जैसे ही कोरोना संक्रमण का काल खत्म होगा तो समय भी बदल जाएगा। यानि ऐसे दुकानदार जो ठेले पर चाट पकौड़ी, पानी पुरी और फास्ट फूड, फलों का जूस ओर आइसक्रीम बेचते हैं उन्हें न केवल पर्याप्त स्थान मिलेगा वरन दुकान संचालन के लिए उपभोक्ता भी उन्हें यहीं मिलेंगे। 
इनका कहना है
यहां हम  प्रोपर लाइटिंग भी नपा से करा रहे हैं और छोटे दुकानदारों को जगह भी दे रहे हैं। इसे इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर हम शिवपुरी में 56 दुकानों का चौपाटी बाजार बना रहे हैं। 
गजेंद्रसिंह कंवर, एएसपी शिवपुरी
हमने अभी अतिक्रमण हटाया है। यहां का निरीक्षण कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कर लिया है और अब हमें चौपाटी के रूप में विकसित कर रहे हैं। 
रणवीरसिंह यादव, यातायात प्रभारी शिवपुरी। 
पुराने बस स्टैंड पर लाइटिंग होना शेष है। बाकि का काम करा दिया गया है। जहां तक पक्का अतिक्रमा है तो उसे हटाने के लिए हम नोटिस देने की कार्रवाई कर रहे हैं। 
गोविंद भार्गव, स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका शिवपुरी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!