Press "Enter" to skip to content

55 रुपए हर महीने जमा कराने पर 60 साल की उम्र से मिलेगी तीन हजार आजीवन पेंशन-shivpuri news

 

शिवपुरी। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे का सहारा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की श्रम योगी मानधन पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 55 रुपए प्रतिमाह हितग्राही को जमा करने होंगे। इतनी ही राशि केन्द्र सरकार अंशदान के जमा करेगी। 60 साल की उम्र पूरी होने पर संबंधित हितग्राही को 3 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि आयु के हिसाब से राशि जमा करने का प्रावधान किया गया है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बुढ़ापे में आर्थिक सहारे का कारण बनेगी और उन्हें किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पडेंगे।

हितग्राहियों को लाभ देने के लिए पंजीयन ऑनलाइन जिले के लोकसेवा गारंटी केन्द्रों पर शुरू कर दिए हैं। संबंधित हितग्राही को पंजीयन के लिए आधारकार्ड एवं बैंक पासबुक की कॉपी लगानी होगी। जिन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यह पेंशन योजना शुरू की गई हैए उसमें रेहड़ी वालेए ठेले वालेए रिक्शाचालकए सब्जी विक्रेताए चाय वालेएमोचीए दर्जीए मजदूरए आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता आदि शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!