
बैराड़ । बैराड़ तहसील के छोटे से गांव अमरपुर में श्रीकृष्ण जन्मष्ठमी के मौके पर गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सवर्ण गु्रप ने मटकी फोड़ी। इस प्रतियोगिता में विजयी होने पर टीम के कप्तान संतोष उपाध्याय ने ग्रुप की ऐकता और ग्रामीणों का दिल से धन्यवाद दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमरपुर में मंडल द्वारा पहली बार कृष्ण जन्मष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आसपास के ग्रामीण गांव में पहुंचे और मटकी को फोडने कर अपनी अक्ल आजमाते रहे। लेकिन लगभग 2 घण्टे के प्रयास के बाद जब मटकी नहीं फोड़ पाए तभी गांव के ही संतोष ्रशर्मा अपनी टीम के साथ इस मैदान में उतरे।
इस मैदान में उतरने के बाद टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मटकी फोडी और प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। इस टीम में संतोष उपाध्याय,धर्मवीर उपाध्याय,हेंमत उपाध्याय,प्रदीप उपाध्याय,कपिल उपाध्याय,प्रमोद शर्मा लगे। सबसे ऊपर अतुल उपाध्याय लगे और उन्होंने एक ही झटके में मटकी को फोड़ दिया।
इस दौरान कमेटी के नक्टूराम शर्मा,सियाराम उपाध्याय,हजारी लालाजी और गांव के पूर्व सरंपंच रामकिशोर शर्मा ने विजेता टीम को 5100 देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजककर्ता मुकेश शास्त्री,नरेश मुदगल,संजय शर्मा,विनोद उपाध्याय,दीपक शर्मा,संतोष उपाध्याय,सतेन्द्र उपाध्याय,जीतेन्द्र शर्मा,हेंमत उपाध्याय सहित पूरे ग्रामीणों ने किया।




