नए साल में शराब परोसने 51 पार्टी मनाने वालों ने लिए विशेष लाइसेंस,


जबलपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर व उसके आस पास के इलाकों में 51 जगहों पर अलग से शराब परोसने का लाइसेंस जारी किया गया। आबकारी विभाग से शनिवार की शाम होने तक पार्टी का संचालन करने वाले लाइसेंस लेने पहुंचे। होटलों, फार्म हाउस से लेकर क्लबों में परमिशन लेकर शराब परोसी गई। आबकारी विभाग ने अलग से टीम बनाकर रविवार को जांच अभियान चलाया। शहर के बाहर बायपास और हाईवे स्थित ढाबों में जांच की गई। मेडिकल ज्ञान गंगा कॉलेज के पास अवैध शराब को अमले ने जब्त किया।
पान की दुकान से बिकती मिली शराब
तिलवारा रोड स्थित ज्ञान गंगा कॉलेज के पास पान की दुकान पर आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी पीके जैन व उनकी टीम ने दबिश दी। यहां से 37 पाव देसी शराब व 25 पाव प्लेन मसाला शराब को जब्त किया गया। नियमों के तहत आरोपी को गिरफ्त में लेकर प्रकरण कायम किया गया।