
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा बेचने जा रहे हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए चैकिंग लगाई गई एवं मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो आरोपी संदीप पुत्र कोमल चौहान निवासी बमरा व पप्पू जमीन मो. निवासी पोहरी को पुलिस ने रोका और तलाशी की तो उनके पास से आधी किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है।






Be First to Comment