शिवपुरी। पिछोर के पडरया पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर तीन हजार रुपए के नकली नोट थमा दिए। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने तुरंत नकली नोट ताड़ लिए और पुलिस को बुला लिया और ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को पकड़ लिया है।
पिछोर के पडरया पेट्रोल पंप पर टवेरा गाड़ी लेकर ड्राइवर राजू कुशवाह डीजल भरवाने पहुंचा। पंप पर 3 हजार रुपए का डीजल भरवाने के बाद 500 के 6 नोट दिए। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने जैसे ही नोट देखे और नकली होने की बात कही। इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर गाड़ी मालिक संतोष तिवारी भी पहुंचा। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में जुटी है और मामले में बड़ा खुलासा होने का दावा कर रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले कोलारस में दो बार नकली नोट खपाने वाले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने उन्हें दबोचकर कार्रवाई अंजाम दी थी।




